महिला ने सातवें माले से कूदकर दी जान

रुड़की। लंबे समय से बीमारी से जूझ रही एक महिला ने रविवार रात अपार्टमेंट के सातवें माले से कूदकर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

हादसे से मृतका के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार आशा (60 वषर्) पत्नी राजेंद्र खुराना अपने पति और बेटी के साथ हरिद्वार रोड स्थित श्री राम रेजिडेंसी में सातवें माले पर स्थित फ्लैट में रह रही थी। महिला का बेटा ऑस्ट्रेलिया में रहता है। पिछले कुछ दिनों से महिला अस्वस्थ चल रही थी।

रात में महिला अचानक अपनी बालकोनी में पहुंची और नीचे छलांग लगा दी। इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोतवाली रुड़की प्रभारी निरीक्षक मनीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। मामले में जांच की जा रही है। मृतका के बेटे को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *