कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आते ही रद्द करेगी अग्निपथ योजना : धस्माना

योजना के खिलाफ कांग्रेस की रथ यात्रा को मिल रहा जन समर्थन
देहरादून। विगत चार अक्टूबर को राजधानी देहरादून से शुरू होती रथ यात्रा के प्रथम चरण की समाप्ति पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने यात्रा का नेतृत्व कर रहे कर्नल राम रतन सिंह नेगी का प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा की ओर से स्वागत किया।

धस्माना ने कहा कि अगिपथ योजना जहां देश की सुरक्षा की लिए खतरनाक है वहीं युवाओं को भी सेना में जाने के लिए भी हतोत्साहित करती है। कहा कि देश सेवा का जज्बा लिए और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करने की इच्छा के साथ जो युवा सेना में जाता है उसके मन में अब यह टीस है कि एक नियमित सैनिक की भांति उसे कुछ नहीं मिलेगा, लेकिन सबसे ज्यादा पीड़ा दायक यह है कि देश के लिए दुश्मन से लड़ते हुए अगर उसने जान भी दे दी तो आर्थिक सहायता तो दूर की कौड़ी है उसे शहीद का दर्जा भी नसीब नहीं होगा।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश कांग्रेस गोपाल सिंह गड़िया उपाध्यक्ष (प्रशासन एवं कार्यालय), खुशाल सिंह राणा उपाध्यक्ष, कैप्टन सहदेव शर्मा, बलवीर सिंह पंवार उपाध्यक्ष, हवालदार महेश कुकरेती जिलाध्यक्ष परवादून, आरपी ध्यानी कांग्रेस विचार मंच, श्रम विभाग के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश कौशल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *