स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनो ) डॉक्टर पूर्वी भट्ट के नियुक्ति के आदेश

सत्यप्रकाश ढौंडियाल
देहरादून/घनसाली/टिहरी। महानिदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण उत्तराखंड देहरादून के द्वारा 27-10-2025 के क्रम में वेलेश्वर अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ (गायनो ) डॉक्टर पूर्वी भट्ट के नियुक्ति के आदेश जारी ।
घनसली विधायक शक्तिलाल शाह के आदेश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ .आर.राजेश कुमार के द्वारा दिनांक 29.10.2025 को जारी आदेश के अनुसार महिलाओं की समस्याओं को देखते हुए जनहित में डॉक्टर पूर्वी भट्ट को बलेश्वर अस्पताल में तैनाती का आदेश जारी किए गया है ।

जिससे घनसाली क्षेत्र की महिलाओं को विशेष स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होगा। आज घनसाली विधायक शक्ति लालशाह ने घनसाली के स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरस्त करने लिए स्वास्थ्य मंत्री से बात की और सीएम धामी से मुलाकात कर पीएचसी पिलखी को सीएचसी में तब्दील करवाने और पदों को सृजित करवाने के निरन्तर प्रयासरत है।

दूसरी ओर प्रसव पीढ़ा के दौरान दिग्वत हुए 2 महिलाओं अनीशा और रवीना कठैत के प्रति दुख व्यक्त करते हुए विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा कि इनके परिजनों को 2_2लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी तथा परिजनों को उत्तराखंड सरकार से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया।उन्होंने बताया कि वे खुद दोनों बहिनों के परिजनों से मुलाकात कर परिवार का हालचाल जाना है।

उत्तराखंड सरकार द्वारा जनहित में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेलेश्वर (टि०ग०) में डा० पूर्वी भट्ट, स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। अविलंब ज्वाइन करेंगी। घनसाली विधायक ने कहा में लगातार घनसाली के स्वास्थ्य सुविधाओं को दिष्ट करने के लिए संघर्षरत और प्रयासरत हैं। दिसंबर तक पिलखी अस्पताल निर्माण कार्य प्रारम्भ हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *