पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी की ग्राम यात्रा सम्पन्न 

पौड़ी। 8 नवम्बर से पूर्व सैनिक विभाग उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी की ग्राम यात्रा 20 नवम्बर को आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन के मंच पर सम्पन्न हुई।

लैंसीडौन विधान सभा क्षेत्र के लगभग 80 गांव की यात्रा करने के बाद कांग्रेस नेता कर्नल नेगी की यह यात्रा मां डिफेंस एकेडेमी नैनींडांडा विकास खण्ड के परसोली में आयोजित पूर्व सैनिक सम्मेलन सम्पन्न हुई।

इस सम्मेलन में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर चर्चा हुई साथा आयोजित सम्मेलन के मुख्य अतिथि कर्नल नेगी द्वारा चलाए जा रहे उत्तराखंड राज्यव्यापी अग्निवीर योजना के खिलाफ आन्दोलन को पूर्व सैनिकों ने अपना समर्थन दिया ।

पूर्व सैनिक सम्मेलन के आयोजक कर्नल राजदर्शन सिंह रावत जो कि मां डिफेंस एकेडेमी के निदेशक हैं उन्होंने अपने स्वागत उद्दबोदन में कहां कि कठिन परस्थितियों में भी मैंने एकेडेमी का साख बनाने में सफलता हासिल कि और अपनी गौरवशाली सैन्य परम्परा को स्थापित करते हुए सैंकड़ों बच्चों ने यहां सफलता हासिल की जिसका मुझे गर्व ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *