संतोष ट्रॉफी : दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को
नई दिल्ली (संवाददाता)l बिहार के बिरसा मुंडा फुटबाल स्टेडियम में 19 दिसंबर से खेली जाने वाली संतोष ट्रॉफी राष्ट्रीय फुटबाल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली दिल्ली टीम की कप्तानी हिमांशु राय को सौंपी गई है l टीम मैनेजर (बैंक ऑफ़ इंडिया) सुनील दत्त के अनुसार शिखर शाव उपकप्तान होंगे l अन्य खिलाड़ी हैं : करण मक्कड़, नितेश मेहरा, अभिषेक बॉक्सला, ज़ाहिद ज़हूर, विश्वदेव बासुमतारी, नितिन भंडारी, सुमित, आर्यन, प्रांजय सिँह, हिमांशु राय, राहुल रावत, मोईरानगथेम राजेश्वर सिँह, पियूष भंडारी, के एस शिखर, ध्रुव शर्मा, विपिन, जिगिन, मिलिंद नेगी, एजाज, आशु और कोच दीपांकर शर्मा l 19 दिसंबर की दिल्ली रेलवे के विरुद्ध खेल कर अभियान की शुरुआत करेगीl ग्रुप की अन्य टीमें मेजबान झारखण्ड और बिहार हैं l