हॉकी : घुमनहेरा राइजर्स अकादमी ने राजा करण हॉकी अकादमी को 15–0 से हराया

तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप

सूरत, गुजरात (संवाददाता) 25 दिसंबरl घुमनहेरा राइजर्स अकादमी, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत, एस.जी.पी.सी हॉकी अकादमी, और आर्मी बॉयज़ स्पोर्ट्स कंपनी ने तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 – ज़ोन A और B के दूसरे दिन शानदार जीत दर्ज की।

पूल D में, घुमनहेरा राइजर्स अकादमी ने राजा करण हॉकी अकादमी को 15–0 से हराया। ताशु (19’, 52’, 55’, 58’) ने चार गोल किए, सिद्धार्थ (22’, 35’, 56’) ने हैट्रिक लगाई, जबकि निशांत (16’, 28’) और दुविश (58’, 59’) ने दो-दो गोल किए। कप्तान युवराज सिंह (6’), जय (26’), यश (44’), और कपिल (52’) ने एक-एक गोल किया।

इसी पूल में, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी पर 8–0 से जीत दर्ज की। निखिल (13’, 31’, 41’, 45’) ने चार गोल किए, हिमांशु (27’, 51’) ने दो गोल किए, जबकि यशमित देसवाल (25’) और आर्यन (37’) ने एक-एक गोल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *