18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने रचा कीर्तिमान, साउथ पोल पर पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनी

काम्या ने -30℃ के कठोर मौसम और तेज तूफानी हवाओं का सामना करते हुए 60 नॉटिकल मील यानी की लगभग 115 किमी की दूरी पैदल तय की
27 दिसंबर को साउथ पोल पर पहुंचकर बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली (संवाददाता)l 18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने इतिहास रच दिया है. जिन्होंने बेहद कम उम्र में साउथ पोल तक स्कीइंग कर पहुंचने का रिकॉर्ड बनाया है. वो ऐसा करने वाली भारत की पहली और दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनी हैं. जिसके लिए इंडियन नेवी ने उनको बधाइयां दी हैं. असल में ये रास्ता बिल्कुल आसान नहीं था, क्योंकि काम्या ने -30℃ के कठोर मौसम और तेज तूफानी हवाओं का सामना करते हुए 89 º साउथ से लगभग 60 नॉटिकल मील यानी की लगभग 115 किमी की दूरी पैदल तय की हैl
काम्या कार्तिकेयन नेवी ऑफिसर की बेटी होने के साथ-साथ नेवी चिल्ड्रन स्कूल की एनसीएस की पूर्व छात्रा भी है. उन्होंने अपने पूरे अभियान में सामान से भरी स्लेज को खींचते हुए 27 दिसंबर को साउथ तक पहुंचकर रिकॉर्ड बनाया है