विकास योजनाओं के लिए 88.84 करोड़ स्वीकृत
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के माध्यम से प्राप्त प्रस्तावानुसार 30 से 70 प्रतिशत तक क्षतिग्रस्त 225 पटवारी चौकियों और 70 प्रतिशत से अधिक क्षतिग्रस्त 37 पटवारी चौकियों के पुनर्निर्माण/निर्माण कार्य के लिए आपदा मोचन निधि से 15 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है।
मुख्यमंत्री द्वारा जनपद चम्पावत के अन्तर्गत सहायक नदी/धारा उपचार-(कालसन भोलेर) से समग्र जल संरक्षण/जल संवर्धन व मृदा संरक्षण उपचार/पुरोद्धार से संबंधित कार्य के लिए 3.39 करोड़ की योजना जलागम प्रबधन के अन्तर्गत स्वीकृत किये जाने व राजस्व परिषद द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रस्ताव के क्रम में जिला कार्यालय, देहरादून के लिए निष्प्रयोज्य वाहनों के स्थान पर तीन बोलेरो वाहन प्रति वाहन मूल्य 10.00 लाख की दर से क्रय किये जाने के साथ ही जनपद चमोली के अन्तर्गत विकासखण्ड पोखरी में डिग्री कालेज पोखरी मोटर मार्ग के किमी-01, हेमी 2-4 से न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के न्यायालय एवं आवास तक मोटर मार्ग का नवनिर्माण (प्रथम चरण का कार्य लम्बाई-0.500 किमी) कार्य के लिए 4.17 लाख की योजना स्वीकृत किये जाने के साथ ही का अनुमोदन प्रदान किया गया है।