सोनू अखाड़े के अर्जुन ने जीता गुरु मुन्नी गोल्ड कप ख़िताब

पहलवानों को हाथ मिलाकर कुश्ती का शुभारंभ करते विधायक विशेष रवि, समिति के प्रधान राजेश शर्मा, सचिव महावीर भाई, उप प्रधान विजयपाल खलीफा चांद पहलवान, आरडब्ल्यूए प्रधान राजपाल ओमवीर पहलवान अमित बंसलl

नई दिल्ली( संवाददाता)l अखंड बाल ब्रह्मचारी श्री गुरु मुन्नी पहलवान महाराज जी की 49वीं पुण्यतिथि के मौके पर 1 फरवरी को विशाल कुश्ती का आयोजन किया गयाl यह आयोजन हर वर्ष की तरह पंचकुइयां रोड (पहाड़गंज नई दिल्ली) स्थित अखाड़े में धूमधाम के साथ गुरु मुन्नी गोल्ड कप 2026 का आयोजन किया गयाl यह आयोजन प्रत्येक वर्ष गुरु मुन्नी की जयंती पर किया जाता हैl इस दंगल में 100 से भी ज्यादा कुश्तियां का आयोजन किया गयाl इसके प्रमुख परिणाम इस तरह हैंl 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनू अखाड़े के अर्जुन ने गुरु मुन्नी गोल्ड कप जीतकर नया रिकॉर्ड बनायाl
55 किलोग्राम वर्ग में गुरु मुन्नी अखाड़े के जीतन ने पहला स्थान प्राप्त किया जबकि दूसरा स्थान सोनू अखाड़े के सावन, तीसरा स्थान गुरु मुन्नी अखाड़े देव और चौथा स्थान वीरेंद्र अखाड़े के अभिषेक ने हासिल कियाl
60 किलोग्राम वर्ग में सोनू अखाड़े के नितेश ने पहला स्थान हासिल कियाl गुरु समाम लाल अखाड़े के यश ने दूसरा स्थान, धीरज अखाड़े के अमित ने तीसरा स्थान और हवा सिंह अखाड़े के हितेश ने चौथा स्थान हासिल कियाl 66 किलोग्राम भार वर्ग में सोनू अखाड़े के जीतन ने पहला स्थान हासिल किया वहीं दूसरा स्थान गुरु मुन्नी अखाड़े के सौरव ने तीसरा स्थान गुरु मुन्नी अखाड़े के विक्रांत और चौथा स्थान वीरेंद्र अखाड़े के तुषार ने हासिल कियाl
74 किलोग्राम में रोहतक के राहुल ने पहला स्थान हासिल किया वहीं नहारी के अतुल ने दूसरा, छत्रसाल के दीपक ने तीसरा और सोनू अखाड़े के विकास ने चौथा स्तर हासिल कियाl 84 किलोग्राम में अमन ने पहला स्थान आशीष ने दूसरा स्थान यश ने तीसरा स्थान और विजेंदर ने चौथा स्थान हासिल कियाl 84 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में सोनू अखाड़े के अर्जुन ने पहला स्थान, गुरु मेहर अखाड़े के साहिल ने दूसरा स्थान, सोनू अखाड़े के हरदीप ने तीसरा स्थान और सतपाल अखाड़े के विनीत ने चौथा स्थान हासिल कियाl
पहाड़गंज स्थित गुरु मुन्नी व्यायाम शाला में आयोजित इस कुश्ती गोल्ड कप के मुख्य अतिथि रहे करोल बाग के विधायक विशेष जैन, पहाड़गंज के निगम पार्षद मनीष चड्ढा, पूर्व पार्षद सुनील कक्कड़, पंडित जगजीवन शर्मा निगम पार्षद कमल बागड़ी, करोल बाग कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र भास्कर चेतन आनंद युवा नेता चरण सिंह राजन खन्ना सूरज गिरी महाराज ने अखाड़े में आकर श्रद्धांजलि अर्पित कीl आयोजन को सफल बनाने में गुरु मुन्नी व्यायाम शाला की प्रबंध समिति का योगदान सराहनीय रहाl इस मौके पर गुरु प्रभु दयाल शर्मा को भी याद किया गया और उनके कामों को आगे बढ़ने का संकल्प लियाl आयोजन को सफल बनाने में संचालक दीपक पहलवान, चंडोक खलीफा, पम्मी पहलवान, राजेंद्र पहलवान, कुलदीप अनिल पहलवान संजय गौहर सोमपाल पहलवान कृष्ण पहलवान सुरेंद्र तोमर ने अपना योगदान दियाl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *