टी-20 विश्व कप 2026 : आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने यूएई को कनाडा पर दिलायी रोमांचक जीत
बल्लेबाजी करते अर्यांश शर्मा
आर्यांश शर्मा और शोएब खान ने ठोके अर्धशतक, जुनैद ने झटके 5 विकेट
डी. एन. धूलिया
नई दिल्लीl यूएई ने शुक्रवार, 13 फरवरी को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में कनाडा को पांच विकेट से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में अपनी पहली जीत दर्ज की। टी-20 विश्व कप में यह यूएई की दूसरी जीत दर्ज की। जुनैद सिद्दीकी के पांच विकेट और आर्यांश शर्मा व शोएब खान की साझेदारी ने टीम को आसान जीत दिलाई। 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, यूएई ने आर्यनश शर्मा (53 गेंदों में 74* रन) और शोएब खान (29 गेंदों में 51 रन) की शानदार पारियों की बदौलत 19.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

यूएई की मौजूदा टूर्नामेंट में ये पहली जीत रही. दूसरी ओर कनाडा का खाता अब तक नहीं खुला है. कनाडा को अपने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने 57 रनों से पराजित किया था. दूसरी तरफ यूएई को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. यूएई के लिए रनचेज में सलामी बल्लेबाज अर्यांश शर्मा ने अहम रोल निभाया. अर्यांश ने 6 चौके और तीन छक्के की मदद से 53 बॉल पर नाबाद 74 रन बनाए. वहीं सोहैब खान ने सिर्फ 29 बॉल पर 51 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें चार छक्के और चार चौके शामिल रहे. अर्यांश और सोहैब के बीच पांचवें विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख बदल दिया. कनाडा के लिए साद बिन जफर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. हर्ष ठाकेर की फिफ्टी, जुनैद सिद्दीकी ने खोला ‘पंजा’

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए कनाडा ने 7 विकेट पर 150 रन बनाए. हर्ष ठाकेर ने 3 छक्के और दो चौके की मदद से 41 गेंदों पर 50 रनों का योगदान दिया. वहीं नवनीत धालीवाल ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए चार चौके की मदद से 28 बॉल पर 34 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज श्रेयस मोव्वा के बल्ले से भी उपयोगी 21 रन निकले. यूएई की ओर से तेज गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट निकालेl
संक्षिप्त स्कोर: ग्रुप डी मैच : यूएई (19.4 ओवर में 151/5) ने दिल्ली में कनाडा (20 ओवर में 150/7) l