खुद को गोली मारकर खनन कारोबारी ने की आत्महत्या

नैैनीताल। देर रात पारिवारिक विवाद के चलते खनन कारोबारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार  चोरगलिया के गजेपुर गांव में देर रात खनन कारोबारी कमलेश बेलवाल (35) का  घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला इतना बढ़ गया कि कमलेश ने गुस्से में आकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और खुद को गोली मार ली।

गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे की ओर दौड़े, जहां कमलेश लहूलुहान हालत में पड़े थे। परिजन आनन-फानन में कमलेश को हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच और पूछताछ में सुसाइड की वजह पारिवारिक विवाद सामने आई है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर लाइसेंसी पिस्टल को कब्जे में ले लिया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विवाद इतना गंभीर कैसे हो गया कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *