अनियंत्रित होकर कार यमुना में गिरी, दो युवकों की दर्दनाक मौत

उत्तरकाशी। शुक्रवार को यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के पास एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में समा गई। इस हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पहंुची पुलिस और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। युवकों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा यमुनोत्री हाईवे पर डामटा के रिखाऊं खड्ड पास हुआ है। एक कार अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरी। हादसे होते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही डामटा पुलिस, फायर सर्विस और एसडीआरएफ की तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। वहीं, पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में उतर रेस्क्यू अभियान चलाया। मृतक डामटा के पास स्थित ढुइंक गांव के रहने वाले थे। जो अपने गांव से डामटा जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए।

वहीं, एसडीआरएफ की टीम ने दोनों शवों को खाई से निकाल कर यमुनोत्री हाईवे तक पहुंचाया। जहां से पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी। मृतकों के नाम तुषार खत्री पुत्र दिनेश (उम्र 25 वर्ष), निवासी- ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी व अजय पुत्र मिजान सिंह (उम्र 26 वर्ष), निवासी- ढुइंक, रिखाऊं, पुरोला, उत्तरकाशी बताए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *