राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट : रवि ब्रदर्स की यंग फ्रेंड्स क्लब पर शानदार जीत

नई दिल्लीl स्पोर्ट्स सन मैन ऑफ द मैच हरजीत 34 रन देकर 5 विकेट और सारांश पाराशर 83 रन की नाबाद की बदौलत रवि ब्रदर्स क्रिकेट क्लब ने 11वें ऑल इंडिया राजपति मिश्रा मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब को चार विकेट से पराजित कर दियाl यंग फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 36.4 ओवर में 200 रन ही बना सकीl उसके लिए अरविंद ने 65 रन, मयंक रावत ने 34 रन और अचिंत्य ने 29 रन की पारियां खेलीl रवि ब्रदर्स क्लब के लिए हरजीत ने 5 विकेट पावेल ने दो और विवान जिंदल ने दो विकेट लिएl जवाब में रवि ब्रदर्स क्लब की टीम ने सारांश पराशर की 83 रन की पारी से और हर्षवर्धन 41 रन की परी से 36 ओवर में 6 विकेट खो कर में जीत लिया l सारांश ने अपनी पारी में छह चौके और पांच छक्के लगाएl यंग फ्रेंड्स क्लब के लिए अरविंद और डी पाराशर ने दो-दो विकेट लिएl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *