धामी कैबिनेट के नये मंत्रियों को बांटे गये विभाग

देहरादून। धामी कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। हाल ही में पांच नए मंत्रियों के शपथ ग्रहण के बाद किए गए इस आवंटन में मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील प्रशासनिक विभाग अपने पास ही रखे हैं। अब तक मुख्यमंत्री के पास 35 से अधिक विभागों का दायित्व था।

जारी सूची के अनुसार मुख्यमंत्री सामान्य प्रशासन, गृह, कार्मिक, सतर्कता, नियुक्ति एवं प्रशिक्षण तथा सूचना एवं जनसंपर्क जैसे प्रमुख विभाग स्वयं देखेंगे. इन विभागों को शासन संचालन की रीढ़ माना जाता है। जिनके माध्यम से प्रशासनिक फैसलों और कानून-व्यवस्था पर सीधा नियंत्रण सुनिश्चित किया जाता है।

सुबोध उनियाल को भी स्वास्थ्य विभाग दिया गया है। अन्य विभागों का बंटवारा मंत्रियों के बीच करते हुए उन्हें उनके-उनके दायित्व सौंपे गए हैं, ताकि विभागीय कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके। नए बंटवारे से कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होगा। विकास योजनाओं को तेजी से धरातल पर उतारा जा सकेगा।

खजान दास को मिला ये कार्यभार और विभाग

समाज कल्याण
अल्पसंख्यक कल्याण
छात्र कल्याण
भाषा

मदन कौशिक को मिला ये कार्यभार और विभाग

शहरी विकास
पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन
जलागम प्रबंधन

भरत सिंह चैधरी को मिला ये कार्यभार और विभाग

ग्राम्य विकास
लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम

प्रदीप बत्रा को मिला ये कार्यभार और विभाग

पंचायती राज
आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास
आयुष एवं आयुष शिक्षा
पुनगर्ठन एवं जनगणना

राम सिंह कैड़ा को मिला ये कार्यभार और विभाग

परिवहन
सूचना प्रौद्योगिकी
सुराज एंव विज्ञान प्रौद्योगिकी
जैव प्रोद्योगिकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *