नैतिक माथुर के हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत रोहतक रोड जिमखाना की शानदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l चौथे ऑल इंडिया सुनील जैन मेमोरियल प्राइज मनी क्रिकेट टूर्नामेंट में रोहतक रोड जिमखाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टेलीफेंकन क्लब को 12 रनों से हराकर जीत दर्ज की। यह मुकाबला श्री फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला गया।
रोहतक रोड जिमखाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर में 7 विकेट पर 237 रन बनाए। टीम की ओर से श्रेष्ठ यादव ने 54 रन, विनोद सियानी ने 39 रन और व्योम अरोरा ने 32 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जवाब में टेलीफेंकन क्लब की टीम 33.3 ओवर में 225 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से जितिन कुमार यादव ने 50 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 9 छक्के शामिल थे, जबकि यश डबास ने 54 रनों का योगदान दिया।
रोहतक रोड जिमखाना की ओर से नैतिक माथुर ने शानदार हरफनमौला खेल दिखाते हुए 39 रन बनाए और 34 रन देकर 5 विकेट हासिल किए। उनके अलावा राहुल डागर ने 2 विकेट (42 रन) और ध्रुव कौशिक ने 2 विकेट (54 रन) लिए।
नैतिक माथुर को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टूर्नामेंट के सेक्रेट्री सुरजीत वर्मा के अनुसार, अगला मुकाबला आरपीसीए और ब्राइट क्लब के बीच खेला जाएगा।