अध्या घुमान के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन से पैरागोन क्लब गर्ल्स की दमदार जीत
नई दिल्ली (संवाददाता)l अध्या घुमान के बेहतरीन ऑलराउंड खेल की बदौलत पैरागोन क्लब गर्ल्स ने जानकी देवी कॉलेज ग्राउंड में खेले जा रहे पहले आरपीसीए गर्ल्स अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में एचएल क्रिकेट अकैडमी को 47 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए पैरागोन क्लब गर्ल्स ने 30 ओवरों में 255/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से सोनाक्षी ने 47 रन बनाए, जबकि धृति खुराना ने नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली। तनीषा ने 39 रन और प्रियांशी डबास ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी एचएल क्रिकेट अकैडमी की टीम 40 ओवरों में 208/6 रन ही बना सकी। टीम की ओर से सिया चौधरी ने 97 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सकीं।

अध्या घुमान ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए 17 रन बनाए और 22 रन देकर 2 विकेट हासिल किए, जिससे टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
उनके शानदार प्रदर्शन के लिए अध्या घुमान को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया, जबकि सिया चौधरी को उनकी बेहतरीन पारी के लिए ‘फाइटर ऑफ द मैच’ चुना गया।