भाजपा के लोगों ने हंगामा कर सदन को चलने नहीं दिया और ना ही विपक्ष की बात सुनी गई : जायसवाल

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून के जिला उपाध्यक्ष गीता राम जायसवाल ने कहा कि महिला बल को लेकर एक दिवसीय विशेष सत्र में जो भाजपा के लोगों ने हंगामा कर सदन को चलने नहीं दिया और ना ही विपक्ष की बात सुनी गई यह बहुत ही शर्मनाक बात है।

विपक्ष अपनी बात को मजबूती से रखता है लेकिन भाजपा विधायक एवं मंत्रीगण विपक्ष की बात को सुनने के लिए तैयार नहीं होते हैं और भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री सौरभ ने जिस तरह की कुछ बात कही की कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति जनजाति के आरक्षण को खत्म करने का काम करती है और महिला आरक्षण को भी खत्म करने का काम कांग्रेस करती है।

यह बयान भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मिनिस्टर सौरभ बहुगुणा का गलत बयान है जबकि कांग्रेस पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के मिशन को आगे बढ़ने का काम कर रही है और महिलाओं के लिए 33% आरक्षण की मांग कर रही है और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षण की लड़ाई लड़ रही है जबकि कहीं अन्य प्रदेशों में भाजपा सरकार ने आरक्षण को खत्म करने का काम किया है।

वही उत्तराखंड में विपक्ष की भूमिका निभा रहे नेता प्रतिपक्ष माननीय यशपाल आर्य जी हर बार सदन में आरक्षण की बात करते हैं की अनुसूचित जाति के वह अनुसूचित जनजाति के लोगों को एवं महिलाओं को आरक्षण दिया जाना चाहिए और उनके आरक्षण को किसी भी रूप में हाथ नहीं लगाया जाए ताकि वह आरक्षण से वंचित हो सके लेकिन भारत जनता पार्टी आरक्षण तो दूर की बात संविधान को ही बदल देना चाहती है।

जिससे एससी एसटी ओबीसी के लोग एवं महिलाओं का आरक्षण ही खत्म हो जाए और आज एक दिवसीय विशेष सत्र में भाजपा के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा कांग्रेस पर आरोप लगा रहे हैं कि कांग्रेस आरक्षण खत्म कर रही है शर्म आनी चाहिए भाजपा के मंत्री गणों को इस तरह की बात करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राज्य में महंगाई चरम सीमा पर पहुंच चुकी है।

कांग्रेस सरकार में ₹400 का सिलेंडर था आज वही सिलेंडर ₹1000 के पार हो चुका है कांग्रेस की सरकार में महिलाएं अपने आप को सुरक्षित महसूस करती थी लेकिन आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में छोटी-छोटी बच्चियों के बलात्कार हो रहे हैं ऐसे में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही हैं और भारतीय जनता पार्टी ने एक नारा दिया था की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ लेकिन आज उसके विपरीत देखने को मिल रहा है कोई भी माता बहने अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है आए दिन मर्डर किया जा रहे हैं चोरी डकैती हो रही है भू माफिया खनन माफिया शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हो रहे हैं।

महानगर कांग्रेस कमेटी देहरादून इसका कड़ा विरोध करती है और सौरभ बहुगुणा जो बीजेपी के मिनिस्टर हैं उनसे कांग्रेस के लोगों से वह अनुसूचित जाति के लोगों से एवं महिलाओं से माफी मांगने के लिए आगे आना चाहिए और माफी मांगनी चाहिए क्योंकि भरे सदन में कांग्रेस पर आरोप लगाना ठीक नहीं है जो के झूठ का पुलिंदा है और 2027 में जनता ने ठाना है भाजपा को भगाना है और कांग्रेस को लाना है।

क्योंकि पूरे प्रदेश के अंदर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है हर गरीब व्यक्ति परेशान हो चुका है महंगाई की मार झेल रहे महिलाएं पुरुष गरीब युवा रोजगार एवं किसान लोगों ने इसका बदला 2027 में लेना है और 2027 में भारतीय जनता पार्टी का चोपड़ा साफ होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *