दुर्गम खाई में गिरी कार,चार की मौत

देहरादून।  जिले के मसूरी क्षेत्र में एक कार दुर्गम 500 गहरी खाई में गिर गई है। कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई । बड़ी मशक्कत के बाद मृमकों कोई खाई से बाहर निकाला जा सका।  बताया जा रहा है कि कार सवार उत्तरकाशी से आ रहे थे।

मसूरी-कोलूखेत झड़ीपानी शॉर्टकट मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस, एसडीआरएफ और 108 एंबुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। हालांकि खाई की गहराई अधिक होने और रास्ता बेहद कठिन होने के कारण अभी तक वाहन तक पहुंचना भी चुनौती बना हुआ था। एसडीआरएफ की टीम ने रस्सियों और विशेष उपकरणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

स्थानीय लोगों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ एक मारुति सिलेरियो सफेद रंग की कार रोड की ढलान पर संभवतः ब्रेक फेल होने की वजह से तेजी से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। उससे पूर्व उनके द्वारा नजदीक की दुकान पर कुछ सामान खरीदा गया था। बातचीत में कार सवारों द्वारा उत्तरकाशी से आना बताया था।

सामान लेकर जैसे ही कार में बैठे तो कार ढलान की तरफ सड़क पर तेजी से जाने लगी और फिर खाली प्लाट से होते हुए गहरी खाई में गिर गई। जानकारी करने पर कार में सत्य प्रकाश निवासी सोनीपत,मनीत उम्र 19 वर्ष ,सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 32 । नेहरू नगर गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग दिल्ली उम्र 46 का होना  बताया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *