दलित युवक की हत्या मामले में दो और हत्यारोपी गिरफ्तार

देहरादून। प्रेम प्रसंग के चलते दलित युवक की हत्या के मामले में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक चार हत्यारोपी गिरफ्तार किये जा चुके है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना लंबगांव क्षेत्र में दलित युवक की हत्या के संबंध में दर्ज मुकदमे में टिहरी पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जा चुकी है, जिनमें से 2 आरोपियो को आज गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने जांच के दौरान संकलित साक्ष्यों, तकनीकी विश्लेषण एवं गहन पूछताछ के आधार पर फरार चल रहे तीसरे आरोपी सचिन पंवार पुत्र प्यार सिंह पंवार, उम्र 27 वर्ष, निवासी खोलगढ़ वल्ला, तहसील प्रतापनगर, थाना लंबगांव को आज प्रातः लगभग 8ः30 बजे चैंधरी तिराहा लंबगांव से गिरफ्तार किया गया। आरोपी घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन का चालक बताया गया है।

इसी क्रम में चैथे आरोपी सुमित प्रसाद पुत्र सुरेशानन्द, निवासी ग्राम धान्यो, मयाली, थाना अगस्त्यमुनि, जनपद रुद्रप्रयाग, उम्र 21 वर्ष को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी मुख्य आरोपी यशवीर सिंह पंवार के साथ जेसीबी मशीन पर कार्य करता था तथा खोलगढ़ स्थित उसके मकान में किराये पर रह रहा था।

पुलिस टीम द्वारा उसे उक्त मकान से रात्रि लगभग 10ः15 बजे गिरफ्तार किया गया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *