जग्गी को सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक राष्ट्रीय पुरस्कार

देहरादून। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अपर आयुक्त ताजबर सिंह जग्गी को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्हें भारत के सर्वश्रेष्ठ औषधि नियंत्रक (Best Drug Controller of India) के रूप में सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक में प्रदान किया गया। ताजबर सिंह जग्गी के नेतृत्व में उत्तराखंड खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है।

विभाग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ मिलावटखोरी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करता है। खाद्य प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाता है तथा नमूने लेकर उनकी जांच की जाती है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाती है। औषधि प्रशासन दवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के साथ-साथ अवैध एवं नकली दवाओं के कारोबार पर भी प्रभावी अंकुश लगा रहा है। यह राष्ट्रीय सम्मान ड्रग कंट्रोलर ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोटेश्वर राव द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *