आनंद रावत ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की

नई टिहरी। प्रतापनगर विधानसभा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं कांग्रेस नेता आनंद रावत ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए पट्टी रैका निवासी 58 वर्षीय चंदर पंवार को रहने के लिए अपने निजी सहयोग से आवास बनवाकर दिया है।

बताया जा रहा है कि चंदर पंवार बचपन से ही अनाथ हैं और उनके पास रहने के लिए अपना कोई सुरक्षित घर नहीं था। लंबे समय से वह बेहद कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन कर रहे थे। उनकी स्थिति को देखते हुए आनंद रावत ने व्यक्तिगत पहल करते हुए उनके लिए आवास का निर्माण कराया, जिससे अब उन्हें सम्मानपूर्वक और सुरक्षित रहने के लिए अपना घर मिल गया है।

यह पहली बार नहीं है जब आनंद रावत ने किसी जरूरतमंद की मदद की हो। इससे पहले भी वे कई गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए आगे आते रहे हैं।

जनसेवा और सामाजिक सरोकारों के कारण उन्होंने क्षेत्र के लोगों के बीच अपनी अलग पहचान और विश्वास कायम किया है। स्थानीय लोगों ने आनंद रावत की इस पहल की सराहना करते हुए इसे मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक उदाहरण बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *