यूकेडी ने टिहरी में जनपद की पाँचों विधानसभा इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की

नई टिहरी। उत्तराखंड क्रांति दल के गढ़वाल मंडल प्रभारी कर्नल कोटनाला की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय, टिहरी में जनपद की पाँचों विधानसभा इकाइयों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर मजबूती तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

बैठक में जिला अध्यक्ष सहित जनपद की सभी विधानसभा इकाइयों के पदाधिकारी उपस्थित रहे और संगठन को अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

धनोल्टी विधानसभा की ओर से इंजीनियर चंदन सिंह राणा जी, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष दीपक खंडूडई, विधानसभा उपाध्यक्ष अरविंद रावत जी, जौनपुर ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण रावत जी, थौलधार ब्लॉक अध्यक्ष, थौलधार युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीरज रावत जी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उत्तराखंड क्रांति दल आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में संगठन की मजबूती, जनसरोकारों के मुद्दों तथा उत्तराखंड की अस्मिता को केंद्र में रखकर प्रत्येक विधानसभा, मंडल, ब्लॉक एवं बूथ स्तर पर जनसंपर्क अभियान को और अधिक प्रभावी बनाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *