लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई अनुसूचित जाति परिवारों के मकान खतरे की जद में

सत्यप्रकाश ढौंडियाल।

 घनसाली। टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के मुयाल गांव के जंदोली तोक में देर रात हुई मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी। लगातार बारिश के कारण हुए भूस्खलन से कई अनुसूचित जाति परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए।

तड़के सविता देवी के घर के सामने आंगन का बड़ा हिस्सा अचानक धंस गया, जिससे भारी मात्रा में मलबा नीचे स्थित मकानों तक पहुंच गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए।

सूचना पर आपदा प्रबंधन और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को एहतियातन घर खाली कराकर पंचायत भवन के अतिरिक्त कक्षों में अस्थायी रूप से ठहराया। भूस्खलन की चपेट में गांव का प्राथमिक विद्यालय भी आ गया है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *