अग्निवीर भर्ती योजना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन पांच चरणों में किया गया
देहरादून। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उत्तराखंड ने अपने पूर्व सैनिक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी के नेतृत्व में अग्निवीर भर्ती योजना के खिलाफ राज्यव्यापी आंदोलन पांच चरणों किया , आंदोलन यात्रा रथ गढ़वाल मंडल से प्रथम चरण की शुरुआत हुई जिसमें पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया कोटद्वार में कांग्रेस के बरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह नेगी , लैंसीडौन में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , थैलीसैंण में कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माणा , पौड़ी व श्रीनगर में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिभाग किया।
यात्रा रथ का दूसरा चरण कुमाऊं मण्डल के रामनगर से शुरूआत हुई जिसमें रामनगर में कांग्रेस नेता रणजीत सिंह रावत, रानीखेत में करन माहरा हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य , ने प्रतिभाग किया ।
तीसरे चरण गढ़वाल मंडल में सहसपुर देहरादून में कांग्रेस नेता आर्येद्र शर्मा , विकास पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उत्तरकाशी में जिला अध्यक्ष व पूरी कार्यकारणी , टिहरी में कांग्रेस विधायक बिक्रम सिंह नेगी , मसूरी में कांग्रेस वरिष्ठ नेता जोत सिंह घुनसोला ने प्रतिभाग किया , यात्रा रथ के चौथे चरण कुमाऊं मण्डल मे खटीमा में सदन में उप नेता भुवन कापड़ी , चम्पावत में जिला अध्यक्ष व कार्यकारिणी , बागेश्वर में कांग्रेस के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण सभी स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने प्रतिभाग किया।
पांचवे चरण गढ़वाल मंडल में गौचर मे जिला चमोली के अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी , गैरसैण भराड़ी सैण विधान सभा परिसर में समस्त स्थानीय कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया ।
रुद्रप्रयाग में केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत व जिला अध्यक्ष व समस्त कार्यकारिणी व श्रीनगर बैठक में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने प्रतिभाग किया ।उधमसिंह नगर व हरिद्वार में स्थानीय कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया ।
कर्नल नेगी कहा यात्रा रथ उत्तराखंड के सभी जिलों में पहुंचा जिसे हर जगह भरपूर जन समर्थन मिला , इस यात्रा का मूल उद्देश्य था कि केन्द्र सरकार द्वारा सेना में भर्ती के लिए अव्यवहारिक अग्निपथ/ अग्निवीर योजना देश पर थोपकर देश की सुरक्षा को कमजोर की है सेना में राष्ट्र सुरक्षा को चुनने वाले युवाओं के साथ धोखा किया है।
उत्तराखंड दो देशों की सीमाओं से घिरा हुआ है और यह राज्य सैन्य बाहुल है इसके युवा सरकार के इस फैसले से आहत हैं युवा उत्तराखंड चहता है सरकार अग्निवीर योजना खत्म करे और पूर्व की भांति सैन्य व्यवस्था को बहाल करें। कांग्रेस नेता जननायक राहुल गांधी इस योजना को लागू करते वक्त ही कहा कि हमारी सरकार केन्द्र में बनते ही अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी।