टिहरी बंधवा झील से प्रभावित लोगों को तत्काल मिले मुआवजा और विस्थापन: दिनेश डोभाल
सत्यप्रकाश ढौंडियाल l
टिहरी गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता टिहरी बांध विस्थापित, प्रभावित एवं पुर्नवासित जन संयुक्त संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिनेश डोभाल ने कल देर सांय केन्द्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक एवं टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह से उसके आवास पर मुलाकात कर की।
टिहरी बांध परियोजना से जुड़ी एवं टिहरी झील से प्रभावित क्षेत्र की समस्यायों सहित टिहरी मेडिकल कॉलेज र्निमाण की मांग को लेकर स्थानीय जनता द्वारा संचालित आन्दोलन एवं सत्याग्रह की जानकारी देते हुए उपरोक्त समस्याओं के प्रभावी समाधान की मांग करते हुए मांग पत्र सौंपे गए हैं।
ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद नायक ने मांग पत्र को गम्भीरता से लेते हुए सम्बन्धितो से यथा स्थिती रिपोर्ट तलब करने का आश्वासन दिया गया। एवं क्षेत्रीय माननीय सांसद टिहरी लोकसभा श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह जी ने टिहरी बांध परियोजना से जुड़ी विभिन्न अवशेष समस्याओं के समाधान के लिए ऊर्जा मंत्री भारत सरकार को पत्र भेजने एवं मेडिकल कॉलेज का विषय लोकसभा सदन में उठाने का भरोसा दिया है ।
वही इस दौरान मेहरबान सिंह विशेष आमंत्रित सदस्य बीजेपी उत्तराखंड एवं वरिष्ठ नेता ने बताया कि यह मन जनहित की है और उचित है इसे जनहित में निस्तारित किया जाना जरूरी है