महवीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की जयंती पर श्रृध्दासुमन अर्पित
अमर शहीद जसवंत सिंह रावत को भारतीय सैन्य सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र से सम्मानित करने की केन्द्र सरकार से मांग करते हैं – कर्नल नेगी
धुमाकोट/नैंनीडांडा । गत वर्षों की भांति धुमाकोट में जसवंतगढ़ जिला संघर्ष समिति द्वारा महवीर चक्र विजेता अमर शहीद जसवंत सिंह रावत की जयंती पर श्रृध्दासुमन अर्पित समारोह में जसवंतगढ जिला संघर्ष समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्नल रामरतन नेगी ने कहा कि हम उत्तराखंड से पौड़ी के पांच विकास खण्ड और अल्मोड़ा के सल्ड विकास खण्ड को लेकर जिला जसवंतगढ़ के गठन की लगातार मांग कर रहे हैं।
हमारे प्रस्ताव को प्रधानमंत्री कार्यालय से भी उत्तराखंड सरकार को भेजा है जिसे उत्तराखंड सरकार ने राजस्व विभाग को भेजा है भरोषा है भारतीय सेना के साहस के प्रतीक महावीर चक्र विजेता जसवंत सिंह रावत के पिछड़े जन्म क्षेत्र को लेकर उनके सम्मान में उनके नाम से एक पर्वतीय जिला जसवंतगढ़ का गठन करे।
हम केन्द्र सरकार से अमर शहीद जसवंत सिंह रावत को भारतीय सेना के सर्वोच्च सम्मान परमवीर चक्र देने की मांग करते हैं जिसके वे हकदार हैं।