श्रीकोट में विद्या भारती का संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान एवं गणित मेला संपन्न

विधायक शक्ति लाल शाह ने किया शुभारंभ

सत्यप्रकाश ढौंडियाल

घनसाली / चमियाला।  अजय भट्ट सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, श्रीकोट चमियाला में आज विद्या भारती द्वारा आयोजित संकुल स्तरीय ज्ञान-विज्ञान एवं गणित मेले का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घनसाली के माननीय विधायक आदरणीय शक्ति लाल शाह जी ने शिरकत की। विधायक जी ने मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विज्ञान मॉडलों और गणितीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

अपने संबोधन में विधायक शक्ति लाल शाह जी ने कहा कि –
“ऐसे आयोजन हमारे नौनिहालों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।”

इस अवसर पर नगर पंचायत घनसाली के अध्यक्ष आदरणीय आनंद बिष्ट जी, नगर पंचायत चमियाला के अध्यक्ष आदरणीय गोविंद सिंह राणा जी, उत्तराखंड सरकार में उद्योग परिषद के सदस्य आदरणीय रामकुमार सिंह कठैत जी, मंडल महामंत्री अजीत नेगी जी, प्रधान आरती जोशी रतूड़ी, प्रधान हर्ष लाल जी, प्रधान राजेंद्र परमार जी सहित कई गणमान्य लोग, शिक्षकगण और अभिभावक उपस्थित रहे।

विद्यालय परिवार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। मेले में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने विज्ञान और गणित के आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *