विधानसभा के हर गांव में सड़क पहुंचना मेरी प्राथमिकता: शक्ति लाल शाह 

सत्यप्रकाश ढौंडियाल

घनसाली (टिहरी गढ़वाल)। विधानसभा घनसाली के भिलंग क्षेत्र में पोखारा-ग्योंली से आगे पार्ट-2 के डामरीकरण कार्य का शुभारंभ हुआ। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सड़क के डामरीकरण का कार्य शुरू होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान श्रीमती सुषमा रावत , संबंधित विभागीय अधिकारीगण, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विक्रम असवाल ,कुशाल सिंह रावत ,हिम्मत सिंह राणा सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जनता उपस्थित रही।

घनसाली विधानसभा के सीमांत गांव पोखर-गेंवली से बासर क्षेत्र को जोड़ने वाली लाइफ लाइन सड़क मार्ग के निर्माण कार्य का शुभारंभ आज घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने किया।

ग्रामीणों के लंबे इंतजार के बाद इस महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य विधायक ने ग्रामवासियों, विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी के साथ मिलकर अपने हाथों से शुरू करवाया। यह सड़क शीघ्र ही बासर क्षेत्र को मुख्य मार्ग से जोड़ेगी।

विधायक ने बताया कि यह मार्ग पहले उनका पैतृक जंगल का आवागमन और मवेशियों का पैदल मार्ग था, जो अब सड़क मार्ग में तब्दील होने जा रहा है। इस सड़क के बनने से क्षेत्र के आम जनमानस को मोटर मार्ग की सुविधा मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, संबंधित कॉन्ट्रेक्टर और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। विधायक ने कहा कि घनसाली विधानसभा के हर गांव तक सड़क पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता है और सीमांत क्षेत्रों को सड़क से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *