प्रतापनगर विधानसभा में जनसंपर्क : भदूरा पट्टी से लम्बगांव तक विभिन्न गांवों में नेताओं-ग्रामीणों से मुलाकात

सत्यप्रकाश ढोंडियाला
प्रतापनगर / टिहरी गढ़वाल : आज प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत भदूरा पट्टी के विभिन्न गांवों में क्षेत्र के गणमान्य जनों से भेंट कर जनसम्पर्क किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विकास, संगठनात्मक मजबूती और स्थानीय समस्याओं सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

भदूरा पट्टी के कार्यक्रम में सेवानिवृत प्रधानाध्यापक श्री चन्द्रभूषण व्यास जी, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. महेन्द्र चौहान गुड्डू जी, आबकी के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री खुशहाल सिंह नेगी जी, जिला महामंत्री भाजपा ओबीसी मोर्चा श्री चंद्रशेखर पैन्यूली जी, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश राणा जी, मंडल महामंत्री श्री प्रवीण व्यास जी, श्री सोहन सिंह नेगी जी, ओबीसी मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष श्री महेश पैन्यूली जी, श्री आशीष जी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

उसके पश्चात लम्बगांव में भाजपा सेम-मुखेम मंडल अध्यक्ष श्री बसंत चौहान जी व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री विजयपाल मिश्रवाण जी, श्री सुरेन्द्र पँवार जी, श्री विजय जी, श्री राजीव जी, श्री केशव रावत जी सहित कई गणमान्य जनों और सम्मानित व्यापारियों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर संवाद किया गया।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान प्रतापनगर विधानसभा की जुवां पट्टी में भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं व पदाधिकारियों से भेंट हुई। इसी क्रम में कांडीखाल मंडल के उपाध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान श्री आनन्द सिंह मखलोगा जी के जन्मदिन के अवसर पर उनसे मिलकर जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर भाजपा कांडीखाल मंडल अध्यक्ष श्री ऋषि भट्ट जी, जिला पंचायत सदस्य श्री शीशपाल राणा जी, जिला संयोजक श्री भगवान सिंह राणा जी व श्री प्रमोद रमोला जी, मंडल महामंत्री श्री दिनेश भंडारी जी, प्रधान संगठन ब्लॉक अध्यक्ष श्री युद्धवीर रावत जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री राजेन्द्र नेगी जी, प्रधान जौलंगी श्री रोबिन राणा जी, प्रधान डांग तल्ला श्री अभिषेक कठैत जी, मंडल कोषाध्यक्ष श्री विजयवीर सिंह जी सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

तत्पश्चात चम्बा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री श्री अतर सिंह तोमर जी के निवास पर पहुंचकर कुछ दिनों पूर्व उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की गई। इस दुःख की घड़ी में परिवार जनों को सांत्वना दी गई और दिवंगत पूज्य माताजी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *