2027 से पहले उत्तराखंड भाजपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

राम माधव को प्रदेश प्रभारी की जिम्मेदारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज सह-प्रभारी नियुक्त

नई दिल्ली/देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 से पहले भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में अपने संगठनात्मक ढांचे में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को राज्यों के प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नई सूची जारी की। नई व्यवस्था के तहत राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

राजेश्वर पैन्यूली ने दी बधाई

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजेश्वर पैन्यूली ने राम माधव को उत्तराखंड का प्रदेश प्रभारी तथा अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

पैन्यूली ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उत्तराखंड के लिए अनुभवी और सक्षम पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के मार्गदर्शन में संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। ऐसे में नए प्रभारियों के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से प्रदेश में पार्टी के संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *