शिक्षा विकास की मूल धारा, शक्ति लाल शाह विधायक शक्ति लालशाह को हिंदाव जनता ने चांदी का मुकुट पहनाकर किया सम्मान
सत्य प्रकाश ढौंडियाल
घनसाली/टिहरी गढ़वाल भिलंगना ब्लॉक के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। वर्षों से हाईस्कूल की दहलीज पर अटका राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धमतोली आखिरकार प्रमोट होकर राजकीय इंटर कॉलेज बन गया है।
इसी उच्चीकरण के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह में क्षेत्रवासियों ने घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह को चांदी का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया।
हिन्द्वाव की जनता ने मंच पर चांदी का मुकुट खूब चमका और जनता ने शिक्षा के क्षेत्र में हुए इस बड़े विकास कार्य के लिए विधायक का आभार जताया।
अब ब्लैकबोर्ड नहीं, स्मार्ट टीवी बोलेगा
विद्यालय को इंटर का दर्जा मिलने के साथ ही कई आधुनिक सौगातें भी मिली हैं कक्षाओं में स्मार्ट टीवी की स्थापना • कक्षा 11वीं का शुभारंभ • एक अतिरिक्त नए कक्ष का निर्माण
अब धमतोली और आसपास के गांवों के बच्चों को इंटर की पढ़ाई के लिए गांव से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों का कहना है कि पहले सड़क, पानी और स्कूल के लिए अर्जियां लगती थीं, अब कम से कम स्कूल वाली अर्जी पर मोहर लग गई है।
समारोह में विधायक शक्ति लाल शाह ने कहा – “जनता का स्नेह ही मेरी पूंजी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में मैं स्कूलों के भवन निर्माण, सड़क निर्माण, बच्चों के लिए फर्नीचर व्यवस्था और साथ ही हमारी भारतीय हिंदू धार्मिक संस्कृति के संरक्षण के लिए मंदिरों के सौंदर्यीकरण का कार्य निरंतर कर रहा हूं।” उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख भिलंगना राजीव कंडारी ने कहा कि “हम विकास कार्यों के लिए विधायक जी का धन्यवाद करते हैं और उनके साथ मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे।”
समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष घनसाली आनंद बिष्ट, पूर्व प्रमुख वसुमती घणाता, विक्रम घनाता, दर्शन लाल आर्य, पुरुषोत्तम आर्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम असवाल सहित विद्यालय स्टाफ, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।