G-KBRGW2NTQN त्रिवेंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : दिवाकर – Devbhoomi Samvad

त्रिवेंद्र सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त : दिवाकर

देहरादून। उत्तराखंड क्रान्ति दल के केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने कहा कि भाजपानीत त्रिवेंद्र की सरकार आकंठ भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जीरो टालरेंस की बात करने वाली सरकार के सिपाह-सलार हों या फिर मुखिया सभी जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं और नियम कानूनों की धज्जियां उड़ाने में लगें हैं।
उक्रांद के केंद्रीय अध्यक्ष बुधवार दल के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय रिंग रोड़ पर प्रदेश कार्यालय की भूमि संदेह के घेरे में है। वह भूमि रानी पद्मावती और सीलिंग की भूमि है। किस तरह से भाजपा ने इस भूमि का बैनामा किया स्पष्ट करना चाहिए। राज्य सरकार के विधायक और नेता तक सरकारी भूमियों में कब्जे कर रहे है। इसी तरह से भाजपा का नेता विनय गोयल बल्लूपुर में अवैध निर्माण कर रहे है। आवासीय कलोनी बल्लूपुर खसरा नम्बर 104/1 जो विनय गोयल और बसंत विहार के भाजपा पाषर्द की पत्नी के नाम बैनामा है। आवासीय भूखंड पर व्यवसायिक काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। स्थानीय निवासियों ने जब इसकी शिकायत की तो उन्हें धमकाया जा रहा है। सरकार की शह पर भाजपा के विधायकों और नेताओं की खुली गुंडागर्दी चल रही है। प्रेस वार्ता में सुरेंद्र सिंह पांगती, सुनील ध्यानी, पीसी थपलियाल, सुरेंद्र कुमार, प्रमिला रावत, समीर मुंडेपी, शिवप्रसाद सेमवाल, बृजमोहन सिंह सजवाण आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *