G-KBRGW2NTQN तिलवाड़ा में वाहन चालक ने दी इंसानियत की मिसाल – Devbhoomi Samvad

तिलवाड़ा में वाहन चालक ने दी इंसानियत की मिसाल

रुद्रप्रयाग। तिलवाड़ा में एक वाहन चालक ने इंसानियत की मिसाल कायम की है। वाहन में किसी अज्ञात व्यक्ति के पैंसे छूट जाने के बाद चालक ने इसकी जानकारी यूनियन को दी और उस व्यक्ति की ढूंढखोज शुरू की गई। अज्ञात व्यक्ति को पैंसे मिलने के बाद उसने धन्यवाद अदा किया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में वाहन चालक की जमकर सराहना हो रही है। दरसलअ, तिलवाड़ा में चालक उमराव सिंह को अपने वाहन में पैंसे दिखाई दिए। उसने पैंसे गिने तो 31 हजार 200 थे। इसके बाद वह टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद डिमरी से मिला और पैंसे उन्हें सौंप दिए। चालक ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के पैंसे उनके वाहन में छूट गए हैं। उसकी तलाश की जाय और पैंसे लौटा दिए जांय। इसके बाद यूनियन के अध्यक्ष श्री डिमरी ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश शुरू की और अपने संपर्क सूत्रों से अज्ञात व्यक्ति का पता लगाया। जिसके बाद पता चला कि जखोली ब्लॉक के तैला निवासी जगदीश पंवार अपने खोये पैंसों को लेकर परेशान हैं। उन्हें सूचना दी गई कि उनके पैंसे सुरक्षित हैं और वे यूनियन के ऑफिस में आकर अपने पैंसे लेकर जा सकते हैं। यूनियन के कार्यालय पहुंचने पर जगदीश पंवार को अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद डिमरी ने पैंसे उनके सुपुर्द किए। अपने खोये पैंसो को पाकर श्री पंवार में खुशी देखने को मिली। उन्होंने वाहन चालक का दिल से आभार व्यक्त किया और कहा कि आज के युग में ईमानदार लोगों का मिलना काफी मुश्किल है। वाहन चालक उमराव सिंह ने ईमानदारी की मिसाल कायम की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *