G-KBRGW2NTQN महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मौत – Devbhoomi Samvad

महिला ने अलकनंदा नदी में लगाई छलांग, मौत

श्रीनगर। अलकंनदा नदी पर बने कीर्तिनगर पुल से एक महिला ने अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। जिसके चलते कीर्तिनगर बाजार में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने महिला को नदी से निकाला व महिला को अस्पताल ले जाने लगे अस्पताल ले जाते वक्त महिला ने रास्ते में ही दम तोड दिया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर परिजनों को सूचित कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 10 बजे के आस-पास 29 वषीय महिला ने पुल से अलकनंदा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची व महिला को नदी से निकाला। कीर्तिनगर के कोतवाल केएमएस भंडारी ने बताया की महिला के नदी में कूदने के कारणों का पता नहीं चल सका है। महिला का नाम कुसुम बताया जा रहा है महिला का पति लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर में कार्यरत है। वह वही अपने पति के साथ रहती थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *