G-KBRGW2NTQN सीएम ने ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक की घटना पर जताया दुख – Devbhoomi Samvad

सीएम ने ग्रामीणों और पुलिस के बीच नोकझोंक की घटना पर जताया दुख

गैरसैंण। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भराड़ीसैंण में मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि जनपद चमोली में गैरसैंण के समीप दिवालीखाल में घाट विकासखंड के लोगों द्वारा सड़क चैड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन किया गया। इसमें ग्रामीणों व पुलिस प्रशासन के बीच घटित घटना की मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में जो भी दोषी होगा, उसका भी संज्ञान लिया जायेगा और यदि कोई निर्दोष है, तो उस पर कोई कारवाई नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर जहां ट्रैफिक कम है, उनको डेढ़ लेन से जोड़ने एवं अधिक ट्रैफिक वाले जनपदों को डबल लेन से जोड़ने की घोषणा पिछले माह अल्मोड़ा में की गई थी। चमोली जनपद भ्रमण के दौरान भी यह बात दोहराई गई। लेकिन कुछ लोग अस्थिरता पैदा करना चाहते हैं एवं भ्रम फैलाने का कार्य कर रहे हैं। वहीं सदन की कार्यवाही से पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार सुबह करीब दस बजे गोपेश्वर का दौरा किया। यहां वे कांग्रेस विधायक मनोज रावत के आवास पर गए। विधायक के पिता के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त की। फिर सुबह 11 बजे भराड़ीसैंण वापस पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *