G-KBRGW2NTQN सरकार के खिलाफ श्रीनगर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन – Devbhoomi Samvad

सरकार के खिलाफ श्रीनगर में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

श्रीनगर। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ श्रीनगर में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली के समर्थन में बढ़ी संख्या में आमजन का हुजूम उमड़ा। इस दौरान गढ़वाल क्षेत्र के सभी जिलों से आये कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार के जन विरोधी नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए नारेबाजी की।  रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृनदयेश, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्रित होकर नगर क्षेत्र के मुख्य मागरे में जन आक्रोश रैली निकालते हुए जनसभा स्थल स्थानीय गोला पार्क में पहुंचे। इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हमला बोला। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार के चार साल कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। सरकार की नितियों के चलते आमजन परेशान है। जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा ने चार साल जनता को छलने का काम किया है। उन्होंने अपनी नाकामी को छुपाने के लिए मुख्यमंत्री बदल दिया है। अगर मुख्यमंत्री में कोई कमी थी तो वे दो सालों में ही बदल देते लेकिन भाजपा ने ऐसा न करके जनता को गुमराह किया है। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर सरकार पर हमला बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सत्ता में बैठी सरकार ने प्रदेश के जनता से जो वायदे किए थे वह कहीं भी धरातल में नहीं दिखाई दे रहे है। महंगाई से आज जनता बेहाल हो गयी। आलम यह है कि प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर पहुंच गयी है। रोजगार का सपना दिखानी वाली सरकार आज युवाओं को रोजगार देने में असफल हुई है। भाजपा सरकार ने खाली युवाओं और जनता को छलने का कार्य किया है। रावत ने कहा कि कांग्रेस ने केवल सुख दुख और विकास की राजनीति की है। कांग्रेस की कथनी और करनी में कोई भी अंतर नहीं है। कहा कि जब जब भाजपा सरकार आयी है कमरतोड़ महंगाई लाई है। महंगाई के खिलाफ कांग्रेस लड़ाई लड़ने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *