G-KBRGW2NTQN राज्य की सभी 70 विधान सभा सीटोंपर चुनाव लड़ेगी आप:कोठियाल – Devbhoomi Samvad

राज्य की सभी 70 विधान सभा सीटोंपर चुनाव लड़ेगी आप:कोठियाल

उत्तरकाशी। जिले के चार दिवसीय भ्रमण पर आए आप पार्टी नेता रिटायर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी उपचुनाव नहीं लड़ेगी, लेकिन पार्टी 2022 के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि आगामी विधान सभा चुनाव में आप पार्टी गंगोत्री विधानसभा के साथ राज्य की सभी 70 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी। सोमवार को लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में रिटायर कर्नल अजय कोठियाल ने कहा कि आप पार्टी की चुनाव में भाजा से सीधा मुकाबला होगा। टक्कर होगा। उन्होंने कहा कि आप पार्टी उत्तराखंड नवनिर्माण की थीम के साथ जनता के बीच जाएंगी। उन्होंने कहा कि  उत्तराखंड के चारो धामों में देवास्थानम बोर्ड होना चाहिए। लेकिन इससे पूर्व चारो धामों के पुरोहितों के हकहकूको सहित परम्पराओ पर भी बात होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और भावनाओं को लेकर 20 वर्ष पूर्व उत्तराखंड बना था,उस पर राज्य खरा नहीं उतर पाया है। उन्होंने इसके लिये सीधे कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेदार ठहराया। कर्नल कोठियाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पहाड़ की मूलभूत सुविधाओं के मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। जनता से भी राय ली जाएगी और 2022 के बाद उत्तराखंड नवनिर्माण के सपने को साकार किया जाएगा। इससे पूर्व उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी रणनीतियों पर चर्चा की। इस मौके पर पुष्पा चौहान, शैलेद्र मटूड़ा, राजेंद्र सिंह बुटोला, अनकपाल, तनुजा बिष्ट, विनिता भट्ट, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *