G-KBRGW2NTQN 22340 पद भरेगी पुष्कर सरकार – Devbhoomi Samvad

22340 पद भरेगी पुष्कर सरकार

देहरादून। पुष्कर सरकार सरकारी विभागों ने खाली 22340 पद भरेगी। कक्षा 11 व 12 के बच्चों को लैपटप व टैबलेट देने व कक्षा 12 तक पाठ्य पुस्तकें मुफ्त देगी। देर रात पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक रविवार को सचिवालय के वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गये। ये फैसले अभी गोपनीय रखे गए है। संभवत मुख्यमंत्री खुद फैसलों की जानकारी कल देंगे। सूत्रों की माने तो इसमें वही फैसले होंगे जिनकी पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने जाते जाते घोषणा की थी। मसलन बीस हजार से अधिक पदों पर भर्ती। ऊर्जा विभाग में 2021, शिक्षा में 1968, पुलिस में 1530, राजस्व में 789, शहरी विकास विभाग में 872, सिचाई में 786, उच्च शिक्षा में 698, कृषि में 470, ग्राम्य विकास में 474, लोनिवि में 312, पंचायती राज में 353, उद्यान में 314 व अन्य विभागों को मिलाकर विभिन्न विभागों में 22340 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरु की जाएगी निवर्तमान शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि कैबिनेट ने युवाओं और बेरोजगारों के हित में अहम फैसले लिए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *