G-KBRGW2NTQN सीएम के डे अफिसर नामित – Devbhoomi Samvad

सीएम के डे अफिसर नामित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दिवस अधिकारी नियुक्ति कर दिए है। उन्होंने दिवस अधिकारी केरूप में सचिवालय सेवा के अधिकारियों पर ही भरोसा जताया। सचिव अमित नेगी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिन अधिकारियों को यह जिम्मेदारी दी गई है। उनमें सोमवार को दिवसीय अधिकारी के रूप में दिनेश सिंह बड़वाल (अनु सचिव) होंगे उनके लिंक अधिकारी अनिल जोशी (उपसचिव), मंगलवार को दिवस अधिकारी अनिल जोशी व लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा (अनु सचिव), बुधवार को दिवस अधिकारी दिनेश यादव (अनु सचिव) उनके लिंक अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल , गुरुवार को दिवस अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल व लिंक अधिकारी दिनेश यादव , शुक्रवार को दिवस अधिकारी प्रेम सिंह राणा व लिंक अधिकारी अनिल जोशी , शनिवार को दिवस अधिकारी अनिल जोशी व लिंक अधिकारी प्रेम सिंह राणा तथा रविवार को दिवस अधिकारी दिनेश यादव होंगे उनका लिंक अधिकारी दिनेश सिंह बड़वाल को बनाया गया है। आवंटित दिवसों पर यह अधिकारी मुख्यमंत्री के शासकीय कार्य एवं बैठक इत्यादि में सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *