G-KBRGW2NTQN मैक्स वाहन खाई में गिरा 9 लोग घायल – Devbhoomi Samvad

मैक्स वाहन खाई में गिरा 9 लोग घायल

कोटद्वार/सतपुली। लैंसडाउन से सतपुली आ रहा एक मैक्स वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में स्यार गाँव के पास गहरी खाई में गिर गया जिससे मैक्स में सवार नौ लोग घायल हो गये। घटना गुरूवार दोपहर दो बजे की है। लैन्सडाउन से सतपुली आ रहा मैक्स वाहन सतपुली से पहले स्यार गाँव के पास खाई में गिर गया जिसमे नौ लोग सवार थे। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है, घायलों को 108 सेवा की मदद से सतपुली चिकित्सालय में लाया गया। घायलों में सतेरी देवी उम्र 90 वर्ष पत्नी कुंदन सिंह ग्राम बंदीला, सुरेन्द्र सिंह नेगी 70 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह ग्राम बंदीला, नागेन्द्र सिंह नेगी उम्र 37 वर्ष पुत्र सुरेन्द्र सिंह ग्राम बंदीला, प्रेम सिंह नेगी 71वर्ष पुत्र गंगा सिंह ग्राम बंदीला, बबीता देवी उम्र 42 वर्ष पत्नी रमेश सिंह ग्राम बंदीला है तो गोकुल सिंह उम्र 68 वर्ष पुत्र चन्द्र सिंह ग्राम भैरवगडी, चरण सिंह रावत उम्र 65 वर्ष पुत्र माधो सिंह ग्राम उतिन्डा चालाक ओम प्रकाश उम्र 65 पुत्र परमानन्द उ¨तडा, सरतू दास उम्र 74 पुत्र पुतलदास भैन्सवाडा जनपद पौडी के है सभी घायल। घटना की सूचना मिलते ही गुमखाल चौकी पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुंचें और राहत व बचाव कार्य में जुटे, चौकी इन्चार्च मनोज, भीष्म शाह, धनंजय पन्त, सुरेन्द्र सिंह, अतुल बलोदी राजस्व उप निरीक्षक सतपुली सहित स्थानीय लोगों ने सहयोग से घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और 108 आपतकालीन सेवा से घायलों को हंस हॉस्पिटल चमोली सैन सतपुली में भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *