G-KBRGW2NTQN बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में दो चचेरे भाईयों की  मौत – Devbhoomi Samvad

बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में दो चचेरे भाईयों की  मौत

बहन के घर से वापस आ रहे थे दोनो युवक
खटीमा।  बाइक व अज्ञात वाहन की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों मृतक चचेरे भाई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनोंंसौंप दिया। गुरूवार नौगवाठग्गू निवासी 26 वर्षीय मनोज सिंह राणा पुत्र देवेन्द्र सिंह अपने चचेरे भाई 22 वर्षीय सुसैन सिंह राणा पुत्र धरम सिंह के साथ अपनी बहन के घर भड़ाभुडिया में धान के खेत में दवा डालने गये थे। दवा डालकर देर रात वापस बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बानूसी के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची आपातकालीन सेवा 108 ने दोनो घायलों को नागरिक चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सक केसी पंत ने घायलो की हालत गम्भीर होते देख प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। जहां रास्ते में दोनो घायलों ने दम तोड़ दिया। दोनो युवको की मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। मृतक मनोज पत्नी व दो वर्षीय पुत्री अनन्या को रोता बिलखता छोड़ गया है। वहीं सुसैन अविवाहित है। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *