G-KBRGW2NTQN पेड़ से लटका मिला महिला का शव – Devbhoomi Samvad

पेड़ से लटका मिला महिला का शव

अल्मोड़ा। सोमेर में बीते कई दिनों से लापता महिला का शव जंगल में पेड़ में लटका मिला है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। मृतका का एक नौ वर्ष का बेटा और चार वर्ष की बेटी है।
मिली जानकारी के अनुसार महिला लखनाड़ी गांव की रहने वाली थी और गत 12 जुलाई से लापता चल रही थी। शव की शिनाख्त गीता देवी पत्नी विजय प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। माना जा रहा है कि गृह कलह के चलते गीता ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली है। वह परिजनों से कहासुनी के बाद जंगल घास लेने चली गई और तब से उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब वह नहीं मिली तो 14 जुलाई को पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी गई थी। गांव से चार किलोमीटर दूर म्योवखाई के जंगल में उसकी लाश मिली। शव बेहद सड़ी-गली अवस्था में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *