एक व्यक्ति ने गंगा नदी में लगाई छलांग

उत्तरकाशी। डुंडा झुला पुल के पास एक व्यक्ति ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ का बचाव दल मौके पर पंहुचा और उसने नदी में कूदे व्यक्ति की खोजबीन शुरू कर दी है,लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को डांडा गांवनिवासी सेवक राम पुत्र देवन उम्र 42 वर्ष ने पारिवारिक झगड़े से परेशान होकर डुंडा झूला पुल के पास दोपहर बाद गंगा नदी में छलांग लगाई। घटना की सूचना मिलने पर डुंडा पुलिस मय एसडीआएफ के बचाव दल के साथ मौके पर पंहुची और उसने से नदी में कूदे व्यक्ति की तलाश शुरू की। काफी खाजबीन करने के बाद भी नदी में कूदे व्यक्ति को कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम नदी में अब भी सर्च अभियान जारी रखे हुये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *