G-KBRGW2NTQN रुद्रप्रयाग में बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी – Devbhoomi Samvad

रुद्रप्रयाग में बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी

ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले एक दर्जन से अधिक मोटरमार्ग बंद 
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग में बारिश और फिर बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी है। बद्रीनाथ और केदारनाथ हाईवे के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाले लिंक मोटरमागरें पर भी जमकर भूस्खलन हो रहा है। जिस कारण आम जनता की आवाजाही प्रभावित हो रही है। रुद्रप्रयाग जनपद में एक दर्जन से अधिक ग्रामीण मोटरमागरें पर आवाजाही ठप है। गुरूवार को छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा सड़क पर आ गया। गनीमत यह रही है पहाड़ी टूटते समय कोई आवाजाही नहीं कर रहा था। भारी भूस्खलन होने से मोटरमार्ग पर आवाजाही ठप है।
बरिश और भूस्खलन के बाद आफत का दौर जारी है। जगह-जगह पहाड़ियां दरक रही हैं। गुरूवार को छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग पर पहाड़ी का एक बहुत बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर सड़क पर आ गया। भूस्खलन इतना अधिक था कि एक साथ हजारों टन मलबा सड़क पर जमा हो गया और आवाजाही पूर्ण रूप से बाधित हो गई। गनीमत यह रही कि भूस्खलन के समय मोटरमार्ग पर कोई आवाजाही नहीं कर रहा था। छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग की वर्षों से दयनीय स्थिति बनी हुई है। मोटरमार्ग पर पुल का निर्माण न होने से भी जनता परेशान है। बरसात के समय घंगासू बांगर के निकट वाहनों की आवाजाही ठप हो जाती है। जिस कारण जनता को बरसात के महीनों में कई किमी तक पैदल सफर तय करना पड़ता है। ग्रामीण जनता सड़क पर पुल का निर्माण करने की मांग करती आ रही है, लेकिन पुल न बनने से जनता की दिक्कतें बढ़ती जाती हैं। इस मोटरमार्ग से लगभग एक दर्जन गांवों को लाभ मिलता है, लेकिन ग्रामीण मोटरमार्ग पर जान जोखिम में डालकर सफर तय करते हैं।
बारिश और भूस्खलन के चलते रुद्रप्रयाग में एक दर्जन से अधिक लिंक मोटरमार्ग बंद हैं। कई मोटरमागरें पर नालियां न होने से बरसाती गदेरे बह रहे हैं। पानी की धार तेज होने के कारण मोटरमागरें पर आवाजाही बंद है। ग्रामीण जनता अपने घरों में ही कैद है। इन दिनों हजारों ग्रामीणों का ब्लॉक एवं जिला मुख्यालय से संपर्क कटा हुआ है। पूर्वी बांगर के स्थानीय निवासी आलोक नेगी ने कहा कि पूर्वी बांगर को जोड़ने वाला छेनागाड़-बक्सीर मोटरमार्ग बदहाल स्थिति में है। मोटरमार्ग पर इन दिनों सफर करना मौत को न्यौता देना जैसे है। मोटरमार्ग पर घंगासू बांगर के निकट आज तक पुल न बनने से बरसात में जनता की आवाजाही बाधित हो जाती है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को देखते हुये शीघ्र ही मोटरमार्ग की सुध ली जानी चाहिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *