G-KBRGW2NTQN केंद्र के सहयोग से अल्मोड़ा तक पहुंचेगी रेल : धामी – Devbhoomi Samvad

केंद्र के सहयोग से अल्मोड़ा तक पहुंचेगी रेल : धामी

जन आशीर्वाद रैली में शामिल सीएम धामी, मदन कौशिक व अन्य नेता
अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दावा किया है कि केंद्र सरकार के सहयोग से अल्मोड़ा को रेलसेवा से जोड़ा जाएगा। उन्होंने अल्मोड़ा बाजार के झूलते तारों को अंडरग्राउंड करने और दस दिन में अल्मोड़ा में पार्किग स्वीकृत कर दी जाएगी। जागेर धाम के श्रावणी मेले और स्याल्दे मेले को राज्य मेला घोषित किया जाएगा। बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचने पर धामी ने यह घोषणाएं की।
सोमवार को यहां जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शीतलाखेत को सेब उत्पादक के तौर पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी और श्रीनगर मेडिकल कालेज में जल्दी ही 501 नए पद स्वीकृत हो जाएंगे। उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई मजबूत खेल नीति बनाने का भी एलान किया है। उन्होंने अल्मोड़ा की सीवर लाइन के लिए 25 करोड़ स्वीकृत करने का भी ऐलान किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।
धामी ने कहा कि सीएम बनते ही उनकी सरकार ने विकास का नया फामरूला बनाया है। अब पहले चरण में समस्या का सरलीकरण, दूसरे चरण में समस्या के स्तर का पता लगाना और तीसरे और अंतिम चरण में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। यह फामूला आगे चलकर पूरे भारत के लिए विकास का नया मॉडल बन सकेगा। उन्होंने पहले अपने साठ दिनों के कार्यकाल की उपलब्धि गिनाई और उसी अंदाज में  कांग्रेस पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जिनकी सरकार रही। उन्होंने कितनी घोषणा की और जो घोषणाएं कि वे कितनीं धरातल पर उतरीं। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार जो घोषणा कर रही है, उसका शासनादेश तत्काल जारी कर रही है। सीएम ने कहा कि जब भी उनसे पूछा जाता है चुनाव में आपका एजेंडा क्या है। चुनाव का एजेंडा उत्तराखंड का विकास करना है। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी व श्रीनगर मेडिकल कालेज में 501 नये पद सृजित कर रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई मजबूत खेल नीति बनाई जा रही। दून महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे से कार्यकाल में 150 से अधिक फैसले लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *