COVID-19 से निपटने के लिए एकता और भाईचारे की जरूरत

नई दिल्ली: देश में जारी कोरोना संकट  और लॉकडाउन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने के लिए एकता और भाईचारे की जरूरत है. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना हमला करने से पहले धर्म, जाति,रंग भाषा और सीमाएं नहीं देखता है. हमारा घर ही हमारा ऑफिस बन गया है. इंटरनेट हमारा नया मीटिंग रूम है. कुछ समय के लिए ऑफिस के सहयोगियों के साथ ब्रेक लेना इतिहास बन गया है. उन्होंने अपने लिंक्डइन पोस्ट में कहा कि मुश्किल वक्त में हम सबको साथ मिलकर इस चुनौती से निपटने की जरूरत है.  ‘कोरोनावायरस ने पेशेवर लाइफ पूरी तरह से बदल दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed