G-KBRGW2NTQN दैनिक हिन्दी राशिफल और जानिए पूजन महत्व, शुभ मुहूर्त – Devbhoomi Samvad

दैनिक हिन्दी राशिफल और जानिए पूजन महत्व, शुभ मुहूर्त

 

 India
सूर्योदय 06:02:17
सूर्यास्त 18:49:07
दिन काल 12:46:49
रात्री काल 11:12:22

मुहूर्त

राहू काल 15:37 – 17:13 अशुभ
यम घंटा 09:14 – 10:50 अशुभ
गुली काल 12:26 – 14:02
अभिजित 12:00 -12:51 शुभ
दूर मुहूर्त 08:36 – 09:27 अशुभ
दूर मुहूर्त 23:18 – 24:10* अशुभ

मेष राशि

आज आपको आराम करने और क़रीबी दोस्तों व परिवार के साथ ख़ुशी के कुछ पल बिताने की ज़रूरत है। इस राशि केे कुछ लोगों को आज संतान पक्ष से आर्थिक लाभ होने की उम्मीद है। आज आपको अपनी संतान पर गर्व महसूस होगा।
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- शुक्रवार को श्री सूक्त का पाठ करना प्रेम सम्बन्धों के लिए बहुत शुभ है।

वृष राशि

रचनात्मक शौक़ आज आपको सुक़ून का एहसास कराएंगे। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। परिवार के साथ सामाजिक गतिविधियाँ सभी को ख़ुश रखेंगी।

शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- लव लाइफ को बेहतर रखने के लिए गुलाब के फूलों का गुलदस्ता तांबे के जार में घर में रखें।

मिथुन राशि

निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ़ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा।

शुभ अंक :- 8
शुभ रंग :- काला और नीला
उपाय :- विधवाओं की मदद करने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क राशि

जीवन-साथी ख़ुशी की वजह साबित होगा। अतिरिक्त धन को रिअल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए अच्छा समय है।

शुभ अंक :- 2
शुभ रंग :- सिल्वर और सफेद
उपाय :- सात बादाम व सात काली उड़द शनि मंदिर में चढाने से प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आएगी।

सिंह राशि

अपने ऊर्जा-स्तर को फिर से बढ़ाने के लिए पूरा आराम करें, क्योंकि थका हुआ शरीर दिमाग़ को भी थका देता है।
शुभ अंक :- 9
शुभ रंग :- लाल और मैरून
उपाय :- विष्णु या दुर्गा जी के मंदिर में कांसे का बर्तन दान करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।

कन्या राशि

पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की सबसे बड़ी दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है।
शुभ अंक :- 8
शुभ रंग :- काला और नीला
उपाय :- अच्छे प्रेम सम्बन्धों के लिए सफेद रुमाल जेब में रखकर जाएं परन्तु ध्यान रहे कि रुमाल गन्दा न हो।

तुलाराशि

आपको काफ़ी समय से चल रही बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। घर में किसी फंक्शन के होने की वजह से आज आपको बहुत धन खर्च करना पड़ेगा जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है।
शुभ अंक :- 1
शुभ रंग :- नारंगी और सुनहरा
उपाय :- जेब में हरे रंग का रुमाल रखना आर्थिक स्थिति के लिए शुभ है

वृश्चिक राशि

अगर आप पिछले कुछ वक़्त से झुंझलाहट महसस कर रहें हैं तो आपको याद रखना चाहिए कि सही कर्म और विचार आज आपके लिए बहुप्रतीक्षित राहत लेकर आएंगे।
शुभ अंक :- 3
शुभ रंग :- केसरिया और पीला
उपाय :- सुबह, शाम और रात को धीरे-धीरे शांत मन से ॐ का 28 या 108 बार उच्चारण करने से पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

धनु राशि

शारीरिक बीमारी के सही होनी की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। अपने धन का संचय कैसे करना है यह हुनर आज आप सीख सकते हैं और इस हुनर को सीख कर आप अपना धन बचा सकते हैं।
शुभ अंक :- 9
शुभ रंग :- लाल और मैरून
उपाय :- गौशाला में सवा किलो जौ दान में देने से पारिवारिक जीवन अच्छा होगा।

मकर राशि

मौज-मस्ती और मनपसंद काम करने का दिन है। आपका कोई पुराना मित्र आज कारोबार में मुनाफा कमाने के लिए आपको सलाह दे सकता है, अगर इस सलाह पर आप अमल करते हैं तो आपको धन लाभ जरुर होगा। किसी बुज़ुर्ग रिश्तेदार की निजी समस्याओं में मदद करके आप उनका आशीर्वाद पा सकते हैं।
शुभ अंक :- 9
शुभ रंग :- लाल और मैरून
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को लाल या नारंगी कोई भी वस्तु गिफ्ट करने से आपकी लव लाइफ बढ़िया चलेगी।

कुम्भ राशि

भले ही आप उत्साह से लबरेज़ हों, फिर भी आज आप किसी ऐसे की कमी महसूस करेंगे जो आज आपके साथ नहीं है।
शुभ अंक :- 7
शुभ रंग :- क्रीम और सफेद
उपाय :- अच्छी सेहत के लिए पूर्व की ओर मुख करके भोजन करें।

मीन राशि

जैसे ही आप हालात पर पकड़ बनाने की कोशिश शुरू करेंगे, आपकी घबराहट ग़ायब हो जाएगी। जल्दी ही आप पाएंगे कि यह परेशानी साबुन के उस बुलबुले की तरह है, जो छूते ही फूट जाता है।
शुभ अंक :- 4
शुभ रंग :- भूरा और सलेटी
उपाय :- प्रेमी/प्रेमिका को काले-सफेद वस्त्र भेंट में देने से प्रेम सम्बन्धों में मजबूती आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *