G-KBRGW2NTQN मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित – Devbhoomi Samvad

मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात समन्वय समिति की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

18 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी थी चेतावनी
देहरादून। उत्तराखण्ड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक समन्वय समिति ने 18 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित कर दिया है। समिति के संयोजक मंडल ने मुख्यमंत्री से वार्ता के पश्चात यह निर्णय लिया है।  रविवार को समिति के संयोजक मंडल की ओर से 18 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वार्ता की गई। मुख्यमंत्री ने समन्वय समिति के संयोजक मंडल को आासन दिया कि उनकी मांगों पर उनका रूख अत्यंत सकारात्मक है। उन्होंने कहा कि वे प्रयास कर रहे है कि प्रदेश में कार्मिकों की समस्त लंबित मांगों का निराकरण अतिशीघ्र करते हुए प्रदेश के कार्मिकों को आंदोलन करने से रोककर उनकी ऊर्जा का प्रदेश के विकास में सदुपयोग किया जा सके।
मुख्यमंत्री ने अपने जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी को अधिकृत करते हुए निर्देशित किया कि सोमवार को समन्वय समिति संयोजक मंडल की 18 सूत्री मांगों पर बिंदुवार चर्चा कर सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुए समस्त बिंदुओं पर समन्वय समिति की मांगों के अनुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने समन्वय समिति के संयोजक मंडल ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को स्थगित करने का अनुरोध किया। जिस पर समिति ने मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए आासन एवं उनके अनुरोध पर सोमवार से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल को फिलहाल स्थगित कर दिया है। प्रतिनिधिमंडल नमें प्रताप सिंह पंवार, अरूण पाण्डे, पंचम सिंह बिष्ट, सुनील दत्त कोठारी, पूर्णानंद नौटियाल, राकेश सिंह रावत, शक्ति प्रसाद भट्ट, संदीप कुमार मौर्य, वनवारी सिंह रावत, पीएस रावत, कुलदीप कुमार, दिनेश पंत, रमेश बिंजोला, संजीव मल्होत्रा, निशंक सिरोही, सुभाष देवलियाल, दीपचंद बुडलाकोटी, अनंतराम शर्मा च रमेश चंद जोशी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *