G-KBRGW2NTQN अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए छात्र पूरे जज्बे के साथ मेहनत करे : मुख्यमंत्री – Devbhoomi Samvad

अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए छात्र पूरे जज्बे के साथ मेहनत करे : मुख्यमंत्री

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी  ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरे जज्बे के साथ मेहनत करें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को महाराणा प्रताप स्पोट्स कालेज रायपुर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने  छात्रावासों में रह रहे छात्रों से मिले। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों की र्केटीन का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर सभी बच्चे उत्साहित थे। मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को अपनी पढ़ाई एवं खेलों पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उद्देश्य की प्राप्ति के लिए पूरे जज्बे के साथ मेहनत करें। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। मुख्यमंत्री ने खेल विभाग के अािकारियों को निर्देश दिये कि इन बच्चों को स्कूल जाने के लिए नई स्कूल बस के लिए जल्द प्रपोजल बनाकर भेंजे। इस अवसर पर खेल मंत्री अरविन्द पाण्डेय एवं विधायक उमेश शर्मा काऊ  भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *