कमलेश का शव एयरपोर्ट से वापस दुबई लौटाया

विगत 16 अप्रैल को दुबई के एक होटल में काम करने वाले टिहरी गढ़वाल जिला के सतलाना पट्टी के रहने वाले 24 वर्षीय कमलेश भट्ट की मौत की खबर सुनते ही उनके परिवार में कोहराम मच गया था और पूरी सकलाना पट्टी में मातम पसर गया।दुबई के एक होटल में काम करने वाले 24 वर्षीय कमलेश भट्ट का शव 24 अप्रैल रात को दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बगल में कार्गो टर्मिनल गेट नंबर 6 पर लाया गया, मगर कमलेश के डेड बॉडी भारतीय एंबेसी द्वारा यह कहकर वापस दुबई के आबू धाबी एयरपोर्ट लौटाई गई कि बाहर देशों से आने वाली डेड बॉडी को लेने की मनाही के आदेश निर्गत हो चुके हैं, लिहाजा डेड बॉडी नहीं ले सकते। कमलेश भट्ट की डेड बॉडी के साथ दो डेड बॉडी और थी, सभी को वापस भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *